बहराइच:सीसीटीवी में कैद है बुलेट चोरी की वारदात

पुलिस की सुस्ती के खिलाफ अमीन संघ का हल्लाबोल

Published By Arun Agrawal
On
Arun Agrawal Picture

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। कैसरगंज पुलिस की कार्यशैली से नाराज राजस्व संग्रह अमीन संघ ने शनिवार को तहसील परिसर में एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन साथी अमीन की चोरी हुई बाइक का सुराग लगाने में पुलिस की नाकामी के विरुद्ध किया गया। ​राजस्व संग्रह अमीन संघ के तहसील अध्यक्ष हेमेन्द्र प्रताप सिंह और मंत्री रजत यादव ने बताया कि उनके साथी विजय शंकर वर्मा की बुलेट मोटरसाइकिल UP51BR6782 बीते 18 अप्रैल को एपेक्स इंटरनेशनल स्कूल, फिरोजपुर से उस समय चोरी हो गई थी, जब वे जनगणना 2027 के प्रशिक्षण में शामिल होने गए थे।

पीड़ित अमीन का आरोप है कि उन्होंने स्वयं प्रयास कर घटनास्थल से लेकर फखरपुर तक कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें उनकी बाइक चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दे रही है। इन साक्ष्यों को पुलिस को उपलब्ध कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संघ ने इस मामले में बीते 23 अप्रैल को उपजिलाधिकारी कैसरगंज को एक ज्ञापन सौंपा था। पत्र के माध्यम से कहा गया था कि यदि 25 अप्रैल तक पुलिस ने संतोषजनक कार्रवाई नहीं की, तो अमीन संघ कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होगा। तय समय सीमा बीतने के बाद भी बाइक बरामद न होने से आक्रोशित अमीनों ने आज शनिवार को सामूहिक रूप से काम बंद कर दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान राजस्व संग्रह अमीन संघ के पदाधिकारियों के साथ-साथ लेखपाल संघ और राजस्व संग्रह अनुसेवक संघ के पदाधिकारियों ने भी उपस्थिति दर्ज कराकर अपना समर्थन दिया। ​अमीनों का कहना है कि यदि जल्द ही चोरी गई बाइक बरामद नहीं होती और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तो वे अपने आंदोलन को और उग्र करेंगे। इस दौरान हेमेन्द्र प्रताप सिंह, रजत यादव, सुनीता सिंह, विश्वनाथ सिंह, संजय कुमार त्रिपाठी सहित भारी संख्या में राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

काशी में स्थापित होगा दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग, श्रृदालु के लिए बनेगा आकर्षण का केंद्र ये खबर भी पढ़े : काशी में स्थापित होगा दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग, श्रृदालु के लिए बनेगा आकर्षण का केंद्र

इस संबंध में उपजिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि "घटना को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी और संबंधित थाना प्रभारी को चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण करने और सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व कर्मियों की सुरक्षा और संपत्ति की रक्षा के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।"

बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा ये खबर भी पढ़े : बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Arun Agrawal Picture

पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाले अरुण अग्रवाल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बहराइच ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और संतुलित कवरेज के साथ वह लगातार समाचारों पर काम कर रहे हैं।

नवीनतम

'है जवानी तो इश्क होना है'फिल्म का नया गाना 'पड़ोसन' रिलीज हो गया

मुंबई।'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म का नया गाना 'पड़ोसन' रिलीज हो चुका है। इसमें जिमी शेरगिल और...
मनोरंजन 
'है जवानी तो इश्क होना है'फिल्म का नया गाना 'पड़ोसन' रिलीज हो गया

सीएम रेखा गुप्ता ने फिल्म 'भारत भाग्य विधाता'को रिलीज से पहले ही किया टैक्स फ्री 

नई दिल्ली। कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की स्पेशल स्क्रीनिंग दिल्ली में रखी गई, जिसमें सीएम रेखा गुप्ता...
मनोरंजन 
सीएम रेखा गुप्ता ने फिल्म 'भारत भाग्य विधाता'को रिलीज से पहले ही किया टैक्स फ्री 

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न, अंतिम दिन 75.94 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 32,679 सिपाही नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित तीन दिवसीय लिखित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न, अंतिम दिन 75.94 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

डीजीपी राजीव कृष्ण ने आईपीएस प्रशिक्षु अधिकारियों को दिए सफल पुलिसिंग के मंत्र, बोले- "आप नौकरी नहीं, सेवा में हैं"

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 77वें रेगुलर रिक्रूटमेंट (2023-24 बैच) के यूपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीजीपी राजीव कृष्ण ने आईपीएस प्रशिक्षु अधिकारियों को दिए सफल पुलिसिंग के मंत्र, बोले- "आप नौकरी नहीं, सेवा में हैं"

उत्तर प्रदेश

एलडीए की सख्त कार्रवाई: कृष्णा नगर में अवैध निर्माण में सांठगांठ पर सुपरवाइजर निलंबित

लखनऊ। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बुधवार को अवैध निर्माण के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सुपरवाइजर...
उत्तर प्रदेश 
एलडीए की सख्त कार्रवाई: कृष्णा नगर में अवैध निर्माण में सांठगांठ पर सुपरवाइजर निलंबित