फलों का राजा दशहरी आम दिल्ली मंडी को रवाना  

फसल कम होने से आम के मिलेंगे अच्छे दाम

फलों का राजा दशहरी आम दिल्ली मंडी को रवाना  

  • पाल लगाकर मंड़ी में बेचा जायेगा दशहरी आम

मलिहाबाद, लखनऊ। आम के शौकीनों का इंतजार अब खत्म हो गया है। दशहरी आम की पहली खेप रामेश्वरी फ्रूट कंपनी से दिल्ली के लिये रवाना हो गयी है। इस रवाना हुई दशहरी आम की बिक्री आज गुरुवार को होगी। आम भेजने वाले बागवानों में अच्छे दाम मिलने की आशा जताई है।आम फलपट्टी क्षेत्र में इस बार आम की फसल मात्र 30 प्रतिशत है। अधिकतर बागों में आम के पत्ते ही दिखाई पड रहे है। जो 30 प्रतिशत आम की फसल है उसी पर अब आम बागवानों की आशाएं है। बुधवार को रामेश्वरी फ्रूट कंपनी से 4 डीसीएमों से करीब 3300 गत्तों में  (35 टन) दशहरी आम की पहली खेप दिल्ली के लिये रवाना की गयी।

रामेश्वरी फ्रूट कंपनी के मालिक पप्पू प्रधान ने बताया कि उनकी आढ़त से आम दिल्ली के लिये रवाना किया गया। इस भेजी गयी आमों खेप में उनका आम होने के साथ-साथ क्षेत्र के करीब दो दर्जन आम बागवानों का भी आम भेजा गया है। वर्तमान में आम की फसल बहुत कम है। बागों में 30 प्रतिशत ही आम पेड़ों में लगा है। पप्पू प्रधान व निर्मल वर्मा ने बताया कि फसल बहुत कम है। मंड़ी में आम कम होगा।

व्यापारी अधिक होंगे जिससे आम के दाम अच्छे मिलने की सम्भावना है। आम कारोबारी निर्मल वर्मा व सुनील कुमार ने बताया कि यह जो दिल्ली आम भेजा गया है। इस आम को व्यापारी कच्चा खरीदकर पाल लगाएंगे। उसके बाद करीब 3 तीन दिन बाद यहीं आम पका हुआ फुटकर की मंडियों में बेचा जायेगा। जिससे आम के शौकीनों का इंतजार खत्म हो जायेगा।

Tags: lucknow

About The Author

Latest News

कट्टा सटाकर जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कट्टा सटाकर जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
बस्ती (लालगंज) - थाना लालगंज बस्ती पुलिस बल द्वारा इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में कट्टा सटाकर गाली गलौज देने एवं...
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,सैकड़ो मरीजों का किया गया स्वास्थ्य जांच
विकास व जनकल्याण के कार्यों की सतत निगरानी करें एमपी-एमएलए : सीएम योगी
योग शारीरिक एवं मानसिक विकारों को करता है दूर - योगाचार्या सन्नो दुबे
एसपी व एएसपी ने सैनिक सम्मेलन कर दिया आवश्यक निर्देश
धर्म अध्यात्म हमारे जीवन में शांति और प्रकाश फैलाते हैं:आचार्य अशोक
एएसपी ने किया थाना वाल्टरगंज का औचक निरीक्षण दिए निर्देश