स्टे शुदा भूमि पर दबंग कर रहे अवैध निर्माण,पुलिस मौन

स्टे शुदा भूमि पर दबंग कर रहे अवैध निर्माण,पुलिस मौन

परसपुर (गोण्डा) । थाने की पुलिस के सामने न्यायालय का स्थगनादेश कोई कोई मायने नहीं रखता। शिकायती प्रार्थना पत्र देने के बाद भी स्टेशुदा भूमि पर दबंगों द्वारा बलपूर्वक अवैध निर्माण किया जा रहा है। थाने,चौकी में कोई सुनवाई ना होने से पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्यायालय के स्थगनादेश का अनुपालन कराते हुए विवादित भूमि पर विपक्षी गणों का अवैध निर्माण रोकने व विधिक कार्रवाई करने की मांग की है।प्रकरण थाना परसपुर अन्तर्गत ग्राम सरैंया (पठकन पुरवा) से जुड़ा है। यहां के निवासी बिन्देश्वरी प्रसाद पाण्डेय पुत्र जगदीश प्रसाद पाण्डेय ने उच्चाधिकारियों को दिये गये प्रार्थनापत्र में कहा है कि वह ग्राम सरैंया परगना ग्वारिच तहसील कर्नलगंज गोण्डा में स्थित भूमि गाटा संख्याः 1549/1-3120 में सहखातेदार है। सभी खातेदार वहमी बंटवारे के आधार पर अपने अपने अंश पर कृषि कार्य कर रहे हैं।
 
उपरोक्त गाटा सं० में कब्जेदारी को लेकर विवाद हुआ, जिसके संबंध में न्यायालय सिविल जज,सीनियर डिवीजन गोण्डा के न्यायालय पर वाद सं० 160/23 विचाराधीन है। जिसमें न्यायालय द्वारा दिनांक 12.07.2023 को स्थगनादेश पारित किया गया है,जो प्रभावी है। परन्तु विपक्षीगण विजय कुमार पुत्र राजकुमार व परमात्मादीन पुत्र जगदीश व गोपाल पुत्र परमात्मादीन व राजकुमार पुत्र जगदीश निवासी सरैंया (पठकन पुरवा) थाना परसपुर न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करते हुए थाना परसपुर व चौकी शाहपुर पुलिस को गुमराह करके फर्जी कागज तहसील से बनवाकर उपरोक्त विवादित भूमि पर लगभग कई दिनों से अवैध निर्माण कर रहे हैं। जिससे न्यायालय के आदेश की अवहेलना हो रही है। पीड़ित जब कुछ बोलता है या निर्माण करने से मना करता है तो विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुए मारने के लिए दौड़ा लेते हैं। पीड़ित ने न्यायालय के स्थगनादेश का अनुपालन कराते हुए विवादित भूमि पर विपक्षी गणों का अवैध निर्माण रोकने व विधिक कार्रवाई करने की मांग की है।
Tags: GONDA

About The Author

Latest News

गायत्री शक्तिपीठ पर श्रद्धापूर्वक मनाया गया गायत्री जयंती का पर्व गायत्री शक्तिपीठ पर श्रद्धापूर्वक मनाया गया गायत्री जयंती का पर्व
बस्ती - आज वेद माता गायत्री व भारतवर्ष की जीवनदायनी मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण दिवस है | गायत्री...
कट्टा सटाकर जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,सैकड़ो मरीजों का किया गया स्वास्थ्य जांच
विकास व जनकल्याण के कार्यों की सतत निगरानी करें एमपी-एमएलए : सीएम योगी
योग शारीरिक एवं मानसिक विकारों को करता है दूर - योगाचार्या सन्नो दुबे
एसपी व एएसपी ने सैनिक सम्मेलन कर दिया आवश्यक निर्देश
धर्म अध्यात्म हमारे जीवन में शांति और प्रकाश फैलाते हैं:आचार्य अशोक