केजरीवाल को चुनाव में प्रचार से रोकने की साजिश नाकाम हुई- सभाजीत
By Harshit
On
लखनऊ। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने से आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जिसके चलते पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर सभाजीत सिंह ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। हम सर्वोच्च न्यायालय के फैसला स्वागत करते है।देश से तानाशाही का अंत होगा। भाजपा की अरविंद केजरीवाल को चुनाव में प्रचार से रोकने की साजिश नाकाम हुई।
यह लोकतंत्र की जीत है लाखों करोड़ों लोगों की दुआओं और आशीर्वाद का फल है।लोकतंत्र को बचाने के लिए अब और मजबूती से और शिद्दत के साथ लड़ाई लड़ेंगे। अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है। अब इस सोच को और तेजी से आगे लेकर बढ़ेंगे।
अरविंद केजरीवाल जी के प्रचार से इंडिया गठबंधन और अधिक मजबूत होगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, दिनेश पटेल, ब्रजकुमारी सिंह, महेंद्र सिंह,सरबजीत सिंह मक्कड़, वंशराज दुबे, अजय गुप्ता, विनय पटेल, शैलेंद्र राठौर, प्रियंका श्रीवास्तव, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags: lucknow