मैनपुरी सड़क हादसे में चार महिलाओं की मौत, 24 घायल

मैनपुरी सड़क हादसे में चार महिलाओं की मौत, 24 घायल

मैनपुरी। जिले के भोगांव थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर द्वारिकापुरी कट के पास एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि हादसे में मरने वालों की पहचान अवधेश की पत्नी फूलमती, दफेदार की पत्नी रमाकांती, राजेश की पत्नी संजय देवी के रूप में हुई है। इन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। इसी बीच अस्पताल में इलाज के दौरान द्रौपदी देवी की मौत हो गयी। चौबीस लोग घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एसपी ने बताया कि कन्नौज के गांव कुंवरपुर निवासी वीरेंद्र सिंह की बेटी की शादी बिछवां थाना क्षेत्र के बेलधारा गांव में हुई है। शुक्रवार को बेटी से जन्मे बेटे का नामकरण समारोह रखा गया। इसमें शामिल होने के लिए वीरेंद्र अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली से बेलधारा गए थे। शनिवार सुबह घर लौटते समय भोगांव क्षेत्र में द्वारिकापुर के पास ट्रैक्टर की लाइट खराब हो गई। लाइट ठीक करने के लिए चालक ने ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए।

Tags: Mainpuri

About The Author

Latest News

नरैनी ब्लॉक के अतर्रा ग्रामीण  मे धूमधाम से  निकाली गयीं मतदाता जागरूकता  रैली नरैनी ब्लॉक के अतर्रा ग्रामीण  मे धूमधाम से  निकाली गयीं मतदाता जागरूकता  रैली
    बांदा।बाँदा दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान(स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत दिन शुक्रवार को ग्राम पँचायत अतर्रा ग्रामीण
बसपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन
नई पॉकलेन मशीन से नगर पंचायत द्वारा बड़े नालों का सफाई कार्य अभियान शुरु
निर्वाचन के दृष्टिगत राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन तिथि में हुआ परिवर्तन
जनपद के अग्रणी 20 भूसा दानवीर होंगे सम्मानितरू सीडीओ
प्रथम निवार्चन व्यय लेखा जांच में अनुपस्थित रहेे 02 प्रत्याशी
निर्वाचन व्यय लेखों की प्रथम जांच सम्पन्न