माता पिता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है: उत्तम साहेब

माता पिता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है: उत्तम साहेब

धमतरी।ग्राम सिवनीकला के कबीर आश्रम चंदन बाग में साधु बालेश्वर दास के तत्वावधान में 28 और 29 मार्च को दो दिवसीय वार्षिक सत्संग समारोह का आयोजन हुआ । जिसमें उत्तम साहेब, संयम साहेब, रमेश साहेब, नियम साहेब, संबलदास साहेब, पुनमदास साहेब, भुनेश्वर साहेब, निकटेश्वर साहेब सहित क्षेत्र की संत मंडलियां और साध्वियां उपस्थित थी। साथ ही प्रवचनकर्ता बुरहानपुर के उत्तम साहेब मौजूद थेे। गुरुवार को दोपहर 2 से 5 बजे तक बीजक पाठ एवं भजन प्रवचन का किया गया। दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक भजन, संतो का प्रवचन एवं पूजा आरती हुई। अंत में श्रोताओं को भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। समारोह में उपस्थित साधु उत्तम साहेब बुरहानपुर और साधु बालेश्वर दास ने कहा माता पिता की आजीवन सेवा करना मानव का सबसे बड़ा धर्म है। वर्तमान में मनुष्य अपने माता पिता की सेवा करने में अपने पांव पीछे खींच रहे है, जिसके चलते आज लगातार वृद्धा आश्रम खुल रहे हैं। उन्होंने बताया कि मां बाप की सेवा में ही सबसे बड़ा पुण्य है, मनुष्य को यह संस्कार अपनी संतानों को भी देना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति स्वयं अपने माता-पिता की सेवा नहीं करता है तो उसकी संतानों के ऊपर इसका गलत प्रभाव दिखाई पड़ता है। बाद में जाकर वही संतान दुख का कारण बन जाती है। संतो से जुड़े रहने और उनकी संगत करने से सदमार्ग की प्राप्ति होती है। साथ ही मनुष्य अपने जीवन में उचित निर्णयों को लेने सक्षम हो पाता है। सत्संग सुनने महिला पुरुषो की सैकड़ों की संख्या में भीड़ रही। इस दौरान विक्रम साहू, चंद्रप्रकाश साहू, दाऊ टकेश्वर चंद्राकर, रामेश्वर साहू, सुशील साहू, खिलावन चंद्राकर, दिलेश्वर साहू, टेकराम साहू, दीपदान साहू, कुंजीलाल, मोहन, डिहूराम, रामआसरा,रामसिंग, बबलू सहित ग्रामीण उपस्थित थे।


Tags:

About The Author

Latest News

कल्पना सोरेन करेंगी नामांकन, सास-ससुर का लिया आशीर्वाद कल्पना सोरेन करेंगी नामांकन, सास-ससुर का लिया आशीर्वाद
रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी तथा झामुमो की उम्मीदवार कल्पना सोरेन झारखंड विधानसभा की गांडेय सीट पर होने...
आनंद ने कहा बीजेपी नेता आएं, तो उनके लिए जूते-चप्पल और लाठी तैयार रखो: FIR दर्ज
एलोन मस्क अचानक चीन पहुंचे, एक सप्ताह पहले रद्द की थी भारत यात्रा
आज का राशिफल: 29 अप्रैल, 2024
फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने के लिये- Google AI Tool से करें दोस्ती
आक्सी होम्ज सोसायटी के सदस्यों ने डिप्टी रजिस्ट्रार चिट्स फर्म्स एवं सोसायटीज को भेजा पत्र
पूर्व विधायक जय चौबे कई दिग्गज नेताओं के साथ भाजपा में हुए शामिल