मना गुरू तेग बहादुर साहिब का जन्मोत्सव

नाका गुरूद्वारा में जन्मोत्सव पर रही धूम,श्रद्धालुओं का जमावड़ा

मना गुरू तेग बहादुर साहिब का जन्मोत्सव

लखनऊ। राजधानी के नाका हिंडोला स्थित ऐतिहासिक गुरूद्वारा में सिखों के नवें गुरु गुरु तेग बहादुर साहिब का जन्मोत्सव धूमधाम मनाया गया। शनिवार को तीन दिवसीय गुरमति समागम का पहला समागम श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया गया।
 
जिसे रहिरास साहिब के पाठ से आरम्भ होकर रागी जत्था भाई राजिन्दर सिंह ने शबद कीर्तन गायन कर समूह साध संगत को निहाल किया। साथ ही ज्ञानी सुखदेव सिंह ने बताया कि गुरु तेग बहादुर का जन्म अमृतसर में हुआ था। पिता गुरु हरिगोबिन्द साहिब एवं माता का नाम नानकी था। बचपन से ही संत स्वरुप गहरे विचारवान निर्भय व त्यागी स्वभाव के थे। उन्होंने कहा कि स्वभाव के कारण नाम त्यागमल रखा गया।
 
इन्होंने अमृतसर की लड़ाई के बाद मन बैराग से भर गया और लड़ाईयों में भाग लेना छोड़ दिया। वहीं कार्यक्रम का संचालन सतपाल सिंह मीत ने किया। इसी क्रम में दीवान की समाप्ति के पश्चात गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बग्गा ने आई साध संगत को साहिब गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व की बधाई दी। इसके तत्पश्चात गुरु का लंगर दशमेश सेवा सोसाइटी के सदस्यों द्वारा श्रधालुओं में वितरित किया गया।
Tags: lucknow

About The Author

Latest News