स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी , 15 बच्चे घायल
By Mahi Khan
On
रांची। रांची के मांडर थाना क्षेत्र के ब्रांबे स्थित वाटर पार्क के समीप एक स्कूल बस शनिवार को अनियंत्रित होकर पलट गयी। इसमें 15 बच्चे घायल हो गये हैं। एक को सिर में गंभीर चोट लगी है। जानकारी के अनुसार बस संत मारिया स्कूल की है। मांडर थाना प्रभारी राहुल कुमार स्थानीय लोगों के साथ बच्चों को बस से निकालकर मिशन अस्पताल ले गए हैं, जहां बच्चों का इलाज कराया। उन्होंने बताया कि एक बच्चे की सर में गंभीर चोट लगी है। कुल 15 बच्चे घायल हुए है।
Tags:
About The Author
Latest News
सैम पित्रोदा का इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा
09 May 2024 09:04:10
नई दिल्ली: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनका इस्तीफा मंजूर भी...