10 हजार रुपये में करें उदयपुर की रोमांटिक ट्रिप

अगर सही प्लानिंग की जाए तो कपल्स करीब 10 हजार रुपये के बजट में भी उदयपुर की यादगार यात्रा कर सकते हैं।

सही समय पर जाएं, बचेंगे पैसे

अप्रैल से सितंबर के बीच उदयपुर घूमना बजट फ्रेंडली माना जाता है। इस दौरान पर्यटकों की भीड़ कम रहती है, जिससे फ्लाइट, ट्रेन और होटल आसानी से कम कीमत में मिल जाते हैं।

कम बजट में आरामदायक ठहराव

उदयपुर में गेस्ट हाउस, होमस्टे और बजट होटल 800 से 1,500 रुपये प्रति रात तक मिल जाते हैं। वहीं हॉस्टल और कुछ हेरिटेज प्रॉपर्टी भी किफायती दाम में रहते उपलब्ध हैं।

स्वादिष्ट खाना, जेब पर नहीं पड़ेगा भारी

उदयपुर में स्थानीय रेस्टोरेंट और ढाबों पर 150 से 250 रुपये में स्वादिष्ट राजस्थानी भोजन का आनंद लिया जा सकता है। स्ट्रीट फूड के शौकीनों के लिए हाथीपोल और बड़ा बाजार बेहतरीन जगह हैं।

कम खर्च में यादगार सफर

झीलों, महलों और खूबसूरत नजारों से भरा उदयपुर कम बजट में भी शानदार ट्रैवल एक्सपीरियंस देता है। थोड़ी-सी प्लानिंग आपकी ट्रिप को किफायती और यादगार दोनों बना सकती है।

Next Story

बाबा सिद्धिक की हत्या का मामला

Click Here