सीजनल फ्लू में डाइट का रखें ध्यान

मौसम बदलने के दौरान होने वाले फ्लू में दवा के साथ सही खानपान भी जरूरी है। पौष्टिक आहार शरीर को जल्दी रिकवर करने में मदद करता है।

शरीर को हाइड्रेट रखें

फ्लू के समय पानी की कमी से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। नारियल पानी, सूप और गर्म हर्बल ड्रिंक भी फायदेमंद हो सकते हैं।

हल्का और पौष्टिक भोजन लें

बीमारी के दौरान खिचड़ी, दलिया, दाल, सादी रोटी और उबली सब्जियां जैसे आसानी से पचने वाले खाद्य पदार्थ शरीर को ऊर्जा देते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ खाएं

विटामिन C से भरपूर फल और हरी सब्जियां रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में मदद करती हैं। संतरा, अमरूद, कीवी और सब्जियां डाइट में शामिल करें।

फ्लू में इन बातों का रखें ध्यान

प्रोटीन युक्त भोजन लें और जंक फूड, ज्यादा तला-भुना व मीठा खाने से बचें। पर्याप्त आराम और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

Next Story

8 घंटे सोने के बाद भी थकान क्यों?

Click Here