8 घंटे सोने के बाद भी थकान क्यों?

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में कई लोग 7–8 घंटे की नींद लेने के बावजूद सुबह उठते ही थकान महसूस करते हैं। इसका कारण सिर्फ नींद की मात्रा नहीं बल्कि नींद की गुणवत्ता और लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतें भी हो सकती हैं।

मोबाइल और लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल

रात को देर तक मोबाइल, लैपटॉप या टीवी देखने से नींद प्रभावित हो जाती है। स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट शरीर में बनने वाले मेलाटोनिन हार्मोन को कम कर देती है, जो नींद के लिए जरूरी होता है।

गहरी नींद न मिलना

कई बार लोग पर्याप्त समय तक सोते तो हैं, लेकिन उनकी नींद गहरी और आरामदायक नहीं होती। जब शरीर को डीप स्लीप नहीं मिलती, तो मांसपेशियों और दिमाग को पूरा आराम नहीं मिलता।

विटामिन की कमी

शरीर में कुछ जरूरी विटामिन की कमी भी लगातार थकान का कारण बन सकती है। विटामिन D की कमी से मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी महसूस होती है, जबकि विटामिन B12 की कमी से शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई प्रभावित होती है।

रात को चाय, कॉफी या मीठा खाना

सोने से पहले चाय, कॉफी, चॉकलेट या ज्यादा मीठी चीजें खाने से नर्वस सिस्टम एक्टिव हो जाता है। इससे शरीर रिलैक्स नहीं हो पाता और नींद की क्वालिटी खराब हो जाती है।

Next Story

'मधुबाला' बनेंगी एक्ट्रेस सारा अर्जुन

Click Here