स्लो लैपटॉप पर काम करना किसी को भी पसंद नहीं होता। समय बर्बाद होता है बल्कि मूड भी खराब हो जाता है। कई बार जरूरी काम मिनटों की जगह घंटों में पूरे होते हैं, ऐसे में सिर्फ लैपटॉप को रिस्टार्ट या अपडेट करना हर बार काम नहीं आता।
अगर आपका लैपटॉप लगातार स्लो चल रहा है तो कुछ आसान सेटिंग्स में बदलाव करके आप इसकी स्पीड को काफी हद तक बेहतर बना सकते हैं। आप खुद ही इसको ठीक कर सकते है।
लंबे समय तक लैपटॉप इस्तेमाल करने पर उसमें टेंपरेरी फाइल्स, पुराने डाउनलोड और बेकार डेटा जमा हो जाता है। समय-समय पर डिस्क स्पेस को खाली करे जिसे लैपटॉप स्मूथ काम कर सके।
सेटिंग्स में जाकर सिस्टम और फिर स्टोरेज ऑप्शन में स्टोरेज सेंस को ऑन किया जा सकता है। इससे बेकार फाइल्स अपने-आप साफ होती रहती हैं और लैपटॉप की परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहती है।
लैपटॉप ऑन होते ही कई ऐप्स अपने-आप खुल जाती हैं तो टास्क मैनेजर में जाकर Startup Apps को मैनेज करके गैर-जरूरी ऐप्स को बंद करे जिससे लैपटॉप तेजी से स्टार्ट होता है और स्मूथ चलता है।
Next Story