भारतीय रिज़र्व बैंक ने असिस्टेंट के 650 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।देशभर के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।
ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 8 मार्च तक फॉर्म भर सकते हैं। असिस्टेंट पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन अनिवार्य है।कंप्यूटर और स्थानीय भाषा का ज्ञान भी आवश्यक होगा
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना निर्धारित तिथि के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले प्रारंभिक परीक्षा, फिर मुख्य परीक्षा और अंत में स्थानीय भाषा की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
29,000 से 58,000 रुपये तक सैलरी पहुंच जाती है। इच्छुक उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करने के बाद प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
Next Story