भारत में रूस के राजदूत Denis Alipov ने साफ कहा कि भारत और रूस के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं। रूस, भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसकी भूमिका का खुलकर समर्थन करता है।
रूस को उम्मीद है कि Vladimir Putin सितंबर 2026 में भारत में होने वाले BRICS सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं। साथ ही Narendra Modi के रूस दौरे की भी तैयारी चल रही है।
भारत और रूस का रक्षा सहयोग काफी गहरा है। S-400 की बची हुई डिलीवरी जल्द पूरी होगी। BrahMos और AK-203 राइफल को इस साझेदारी की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जबकि SU-57 फाइटर जेट में भी भारत की रुचि है।
रूस ने भरोसा दिलाया है कि वह भारत को लगातार कच्चा तेल और LPG सप्लाई करता रहेगा, चाहे वैश्विक तनाव कितना भी हो। हाल के समय में भारत को रूस से ऊर्जा सप्लाई और बढ़ी है।
भारत और रूस ने 100 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य रखा है। अब लगभग 95% व्यापार अपनी-अपनी मुद्रा में हो रहा है, जिससे पश्चिमी प्रतिबंधों का असर कम हो रहा है।
Next Story