बारिश में वायरल फीवर क्यों बढ़ता है?

बारिश के मौसम में नमी और तापमान में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल सकता है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है।

साफ-सफाई का रखें ध्यान

हाथों को साबुन से बार-बार धोएं, गंदे हाथों से आंख, नाक और मुंह न छुएं, घर के आसपास पानी जमा न होने दें, साफ और सूखे कपड़े पहनें

खान-पान में बरतें सावधानी

ताजा और अच्छी तरह पका भोजन खाएं, साफ या उबला हुआ पानी पिएं,बाहर के कटे-फटे खाद्य पदार्थों से बचें,फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर खाएं

इम्युनिटी का रखें ख्याल

पर्याप्त नींद लें, संतुलित आहार खाएं और रोजाना हल्की शारीरिक गतिविधि करें। शरीर को हाइड्रेटेड रखना भी जरूरी है।

बुखार हो तो क्या करें?

आराम करें और पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लें। तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी, लगातार उल्टी या हालत बिगड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें। बिना सलाह के एंटीबायोटिक न लें।

Next Story

कार्डियक अरेस्ट से बचाव और आपात स्थिति में क्या करें

Click Here