बारिश के मौसम में बिहार की वादियां हरियाली, झरनों और पहाड़ों से सज जाती हैं। अगर आप प्रकृति के बीच सुकून भरा सफर चाहते हैं, तो इन जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें।
रोहतास का करमचट डैम मानसून में बेहद खूबसूरत दिखता है। चारों ओर फैली हरियाली और शांत वातावरण इसे फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने के लिए खास बनाते हैं।
बारिश में करकटगढ़ वॉटरफॉल पूरे वेग से बहता है, जबकि कैमूर की पहाड़ियां हरियाली से ढक जाती हैं। झरने, जंगल और प्राकृतिक नजारे यहां आने वालों का दिल जीत लेते हैं।
बादलों से घिरा विश्व शांति स्तूप मानसून में और भी आकर्षक नजर आता है। रोपवे की सवारी और पहाड़ियों का नजारा इस जगह को यादगार बना देता है।
अगर आप भीड़ से दूर प्रकृति के बीच यादगार छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो बिहार की ये खूबसूरत जगहें आपके मानसून ट्रिप को खास बना देंगी।
Next Story