प्रोसेसर है लैपटॉप का दिमाग

स्पीड और परफॉर्मेंस तय करता है। सामान्य काम के लिए i3 या Ryzen 3 ठीक है, लेकिन हैवी काम या गेमिंग के लिए i5, i7 या Ryzen 5 बेहतर रहेगा।

RAM और SSD ज़रूरी है

आज के समय में कम से कम 8GB RAM जरूरी मानी जाती है ताकि लैपटॉप स्मूद चले। स्टोरेज में SSD चुनना बेहतर है क्योंकि यह सिस्टम को तेज और फास्ट बूटिंग देता है।

बैटरी और वजन पर ध्यान दें

अगर आप लैपटॉप को बाहर ले जाते हैं तो 6–8 घंटे का बैटरी बैकअप अच्छा माना जाता है। साथ ही हल्का और पतला लैपटॉप रोज़ाना इस्तेमाल के लिए ज्यादा सुविधाजनक रहता है।

डिस्प्ले और ग्राफिक्स देखें

फुल HD डिस्प्ले आपकी आंखों के लिए बेहतर और देखने में क्लियर होता है। गेमिंग या वीडियो एडिटिंग के लिए डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड वाला लैपटॉप लेना सही रहेगा।

बजट और वारंटी समझदारी से चुनें

अपने बजट के अनुसार ऐसा मॉडल चुनें जिसमें जरूरी फीचर्स मिल जाएं। साथ ही कंपनी की वारंटी और सर्विस सपोर्ट जरूर चेक करें ताकि बाद में कोई परेशानी न हो।

Next Story

एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट फिर से लेगी 7 फेरे

Click Here