अगर आप कम समय में केदारनाथ पहुंचना चाहते हैं, तो हवाई यात्रा सबसे आसान और तेज तरीका है। यहां से आगे की यात्रा टैक्सी या बस के जरिए पूरी की जा सकती है।
अगर आपका बजट अनुमति देता है, तो जॉली ग्रांट से हेलीकॉप्टर सेवा लेना सबसे तेज और सुविधाजनक तरीका है।हालांकि, यह विकल्प थोड़ा महंगा है और प्रति व्यक्ति इसका खर्च लगभग 10 से 20 हजार रुपए तक हो सकता है।
केदारनाथ जाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला साधन ट्रेन है। इसके लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश या हरिद्वार है, जहां देश के कई बड़े शहरों से सीधी ट्रेनें उपलब्ध हैं
अगर आप रोड ट्रिप का अनुभव लेना चाहते हैं, तो बस से यात्रा करना भी एक अच्छा विकल्प है। दिल्ली, हरिद्वार और ऋषिकेश से सोनप्रयाग या गौरीकुंड तक नियमित बस सेवाएं मिल जाती हैं।
अगर आप अपनी कार से यात्रा करते हैं, तो यह सफर और भी यादगार बन सकता है। रास्ते में देवप्रयाग और रुद्रप्रयाग जैसे खूबसूरत संगम स्थल देखने का मौका मिलता है। इस तरीके में खर्च लगभग 7 से 10 हजार रुपए तक आ सकता है।
Next Story