बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है?

आजकल स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है, लेकिन बैटरी जल्दी डाउन होना बड़ी समस्या है। कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर आप बैटरी लाइफ बढ़ा सकते हैं।

ब्राइटनेस रखें कंट्रोल में

स्क्रीन ब्राइटनेस ज्यादा होने से बैटरी तेजी से खर्च होती है। ऑटो-ब्राइटनेस ऑन रखें या जरूरत के हिसाब से ब्राइटनेस कम रखें।

बैकग्राउंड ऐप्स करें बंद

कई ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और बैटरी खत्म करते हैं। सेटिंग्स में जाकर अनावश्यक ऐप्स को बंद या अनइंस्टॉल करें।

बैटरी सेवर मोड का इस्तेमाल करें

अधिकतर स्मार्टफोन्स में बैटरी सेवर या पावर सेविंग मोड मिलता है। इसे ऑन करने से फोन की बैटरी ज्यादा देर तक चलती है।

अपडेट रखें फोन सिस्टम

फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट रखना जरूरी है। कंपनियां अपडेट के जरिए बैटरी परफॉर्मेंस बेहतर करती हैं।

Next Story

डिजिटल शिकंजा! हर ट्रांजैक्शन टैक्स रडार पर!

Click Here