30 बैंक खाते फ्रीज

जौनपुर SIT ने कोडिन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले में तीन दिनों में 30 बैंक खाते फ्रीज किए। मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल समेत कई फर्म संचालक जांच के घेरे में हैं।

17 हजार शीशियों का खेल

हर्ष मेडिकल स्टोर के संचालक संजीव चौरसिया के 5 खाते फ्रीज हुए। रिकॉर्ड में 2023 से 17,000 शीशी कफ सिरप बेचने का दावा मिला, जिस पर SIT को गंभीर संदेह है।

फर्मों का नेटवर्क बेनकाब

बद्रीनाथ फार्मेसी के मालिक विवेक यादव के 2 बैंक खाते भी सीज। SIT का कहना है कि इन फर्मों से भी अवैध सप्लाई चलाई जा रही थी।

मास्टरमाइंड की खोज तेज

शुभम जायसवाल पर लुकआउट नोटिस प्रक्रिया शुरू। उसके पिता भोला प्रसाद सिंह सोनभद्र में पकड़े गए और पूछताछ के लिए रिमांड की तैयारी है।

1.27 लाख शीशियों की सप्लाई का खुलासा

जांच में सामने आया कि रांची से खरीदी गई 1.27 लाख शीशियां वाराणसी, गाजीपुर, प्रतापगढ़ और आजमगढ़ की एजेंसियों को भेजी जानी थीं।

18 आरोपी, गिरफ्तारी अभियान तेज

दो मुकदमों में 18 आरोपी नामजद। छापेमारी जारी है और गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी कराकर पुलिस गिरफ्तारियां सुनिश्चित करेगी।

Next Story

“अधिक तेल खाने से जानलेवा बीमारियाँ क्यों हो सकती हैं?”

Click Here