गोवा घूमने के इच्छुक यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी हैदराबाद से 3 रात और 4 दिन का खास टूर पैकेज लेकर आया है। इसमें फ्लाइट, 4-स्टार होटल और भोजन की सुविधा शामिल है।
इस पैकेज के जरिए पर्यटक कोलवा, कैंडोलिम, मीरामार, अंजुना और वरका जैसे प्रसिद्ध बीचों के साथ गोवा की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकेंगे।
यह पैकेज 26 अगस्त और 9 सितंबर 2026 से उपलब्ध होगा। यात्रा हैदराबाद से इंडिगो की फ्लाइट के जरिए कराई जाएगी।
अगस्त बैच की शुरुआत 21,000 रुपये से और सितंबर बैच की 18,680 रुपये से होगी। सिंगल, डबल और ट्रिपल शेयरिंग के अलग-अलग विकल्प उपलब्ध हैं।
यह पैकेज उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो कम झंझट में आरामदायक और बजट में गोवा की शानदार यात्रा का आनंद लेना चाहते हैं।
Next Story