भारत–अमेरिका व्यापार समझौता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन वार्ता के बाद भारत-अमेरिका के बीच बड़ा व्यापार समझौता हुआ। ट्रम्प ने इसे “तत्काल प्रभाव” वाला करार बताया।

टैरिफ में बड़ा बदलाव

आयात शुल्क में कटौती अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क 25% से घटाकर 18% कर दिया भारत ने अमेरिकी उत्पादों पर आयात शुल्क शून्य (0%) करने पर सहमति जताई

रूस से तेल पर बड़ा संकेत

ट्रम्प के मुताबिक भारत ने रूस से कच्चा तेल खरीद कम करने और अमेरिका से तेल आयात बढ़ाने पर सहमति दी है। इसे यूक्रेन युद्ध से जोड़कर देखा जा रहा है।

500 अरब डॉलर का आयात

अमेरिकी उत्पादों की बड़ी खरीद भारत ने ऊर्जा, कृषि, तकनीक, कोयला सहित 500 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पाद खरीदने पर सहमति दी। अमेरिका के ग्रामीण इलाकों और किसानों को इससे बड़ा फायदा होगा।

अमेरिकी नेताओं की प्रतिक्रिया

सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा कि रूस से तेल खरीद पर दबाव बनाने की ट्रम्प की नीति काम कर रही है।

Next Story

सर्दियों में सेहत का कटोरा: हेल्दी वेजिटेबल सूप

Click Here