इंस्टाग्राम ने Instants फीचर लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स डिसअपीयरिंग और ऑथेंटिक फोटो शेयर कर सकते हैं। यह फीचर ऐप में ही शामिल है और इसकी अलग ऐप भी मौजूद है।
Instants फीचर को खास तौर पर Snapchat जैसे टेंपरेरी कंटेंट प्लेटफॉर्म्स को चुनौती देने के लिए डिजाइन किया गया है, क्योंकि ऐसे फीचर्स युवाओं में तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं।
कई लोग गलती से उन दोस्तों को भी फोटो भेज दे रहे हैं जिनके साथ वे कंटेंट शेयर नहीं करना चाहते। फोटो कब सेंड हो गई, इसका पता भी कई बार नहीं चलता।
Instagram में फोटो भेजने के बाद Undo का विकल्प मिलता है, लेकिन यह केवल तब तक काम करता है जब तक सामने वाला फोटो ओपन नहीं करता।
Profile > Three Line Menu > Settings > Content Preferences में जाएं और “Hide Instants in Inbox” ऑप्शन को ऑन कर दें। इसके बाद Instants फीचर इनबॉक्स में नहीं दिखेगा।
Next Story