ब्लड शुगर हमारे खून में मौजूद ग्लूकोज़ की मात्रा होती है। अधिक ब्लड शुगर से डायबिटीज़, थकान और अन्य समस्याएँ हो सकती हैं।सही खान-पान और घरेलू उपायों से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।
रोज़ सुबह खाली पेट 1 चम्मच मेथी दाना रातभर पानी में भिगो दें। सुबह पानी पीएँ और मेथी चबा लें। यह इंसुलिन की कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करता है।
करेला: करेला का रस या सब्ज़ी ब्लड शुगर कम करने में सहायक है। दालचीनी: रोज़ आधा चम्मच दालचीनी पाउडर गुनगुने पानी या दूध के साथ लें। यह ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करती है।
रोज़ 30 मिनट योग या वॉक करें। दिनभर पर्याप्त पानी पिएँ। तनाव कम करें और पूरी नींद लें। सक्रिय जीवनशैली से शुगर कंट्रोल में रहती है।
हरी सब्ज़ियाँ, सलाद और फाइबर युक्त भोजन लें। ज़्यादा मीठा, तला-भुना और जंक फूड से बचें। ध्यान दें: ये घरेलू उपाय सहायक हैं, लेकिन दवा बंद करने से पहले डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।
Next Story