कान्हा नेशनल पार्क

कान्हा नेशनल पार्क मध्य प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध और बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। यह मंडला और बालाघाट जिलों में स्थित है और 1955 में स्थापित किया गया था। यहां रॉयल बंगाल टाइगर, बारासिंघा, भालू और तेंदुए जैसे कई दुर्लभ वन्यजीव पाए जाते हैं।

बांधवगढ़ नेशनल पार्क

बांधवगढ़ नेशनल पार्क उमरिया जिले में स्थित एक प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान है। यह पार्क अपने घने जंगलों और पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। यहां बाघों की संख्या अधिक है इसलिए यह टाइगर देखने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक माना जाता है।

पेंच नेशनल पार्क

पेंच नेशनल पार्क मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित है। यहां बाघ, तेंदुआ, हिरण, जंगली कुत्ते और कई प्रकार के पक्षी पाए जाते हैं। माना जाता है कि प्रसिद्ध पुस्तक The Jungle Book की कहानी भी इसी क्षेत्र से प्रेरित है।

सतपुड़ा नेशनल पार्क

सतपुड़ा नेशनल पार्क होशंगाबाद (नर्मदापुरम) जिले में स्थित है और सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला के बीच फैला हुआ है। यहां बाघ, भालू, तेंदुआ, सांभर और कई दुर्लभ पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं।

पन्ना नेशनल पार्क

पन्ना नेशनल पार्क मध्य प्रदेश के पन्ना और छतरपुर जिलों में स्थित है। यहां बाघ, मगरमच्छ, चीतल, भालू और कई पक्षी प्रजातियां पाई जाती हैं। पन्ना राष्ट्रीय उद्यान को 1994 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था और यह आज वन्यजीव संरक्षण का महत्वपूर्ण केंद्र है।

Next Story

SIR का बोझ — BLO पर बढ़ता दबाव

Click Here