अच्छी नींद क्यों है जरूरी?

पर्याप्त नींद शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद करती है। अच्छी नींद से तनाव कम होता है और ऊर्जा बनी रहती है। कम नींद से थकान, चिड़चिड़ापन और ध्यान की कमी हो सकती है।

सोने और जागने का समय तय करें

रोज एक ही समय पर सोने और उठने की आदत बनाएं। छुट्टी वाले दिन भी समय में ज्यादा बदलाव न करें। नियमित रूटीन से शरीर की जैविक घड़ी बेहतर काम करती है।

सोने से पहले मोबाइल से दूरी बनाएं

सोने से कम से कम 30-60 मिनट पहले स्क्रीन टाइम कम करें। मोबाइल और लैपटॉप की रोशनी नींद को प्रभावित कर सकती है। रात में शांत माहौल नींद के लिए बेहतर होता है।

खान-पान और लाइफस्टाइल पर दें ध्यान

सोने से ठीक पहले भारी भोजन करने से बचें। शाम के बाद ज्यादा कैफीन लेने से बचें। दिन में हल्की एक्सरसाइज और सुबह की धूप नींद सुधारने में मदद कर सकती है।

बेहतर नींद के लिए बनाएं आरामदायक माहौल

कमरे को शांत, अंधेरा और आरामदायक रखें। सोने से पहले किताब पढ़ना या ध्यान करना मददगार हो सकता है। लगातार नींद की समस्या होने पर विशेषज्ञ से सलाह लें।

Next Story

होली पर बीएसएनएल का खास ऑफर

Click Here