भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने होली 2026 के मौके पर अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए खास ऑफर शुरू किया है। कंपनी ने ₹997 के लोकप्रिय रिचार्ज प्लान में अतिरिक्त वैधता जोड़ दी है ताकि यूजर्स को त्योहार के समय ज्यादा फायदा मिल सके।
यह ऑफर सीमित समय के लिए लागू किया गया है। जो ग्राहक 1 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच 997 का रिचार्ज कराते हैं, उन्हें इस विशेष होली ऑफर का फायदा मिलेगा।
पहले 997 प्लान में कुल 150 दिन की वैधता थी। लेकिन होली ऑफर के तहत अब इसमें 14 दिन अतिरिक्त जोड़ दिए गए हैं। जो अब कुल वैधता बढ़कर 164 दिन हो गई है।
इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके साथ ही पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी इस प्लान में शामिल है।
होली के मौके पर दिया गया यह ऑफर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो लंबी वैधता वाला प्लान चाहते हैं। अतिरिक्त 14 दिन की वैधउपयोग कर पाएंगे।
Next Story