क्या AC चलाने से बढ़ता है फ्यूल खर्च?

गर्मियों में 40-45 डिग्री तापमान के बीच AC के बिना सफर करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या AC चलाने से कार का माइलेज कम हो जाता है।

AC और इंजन का कनेक्शन

कार का AC इंजन की ताकत से चलता है। जब AC ऑन होता है तो उसका कंप्रेसर इंजन पर अतिरिक्त दबाव डालता है। यही वजह है कि इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और फ्यूल की खपत बढ़ जाती है।

माइलेज पर कितना पड़ता है असर?

विशेषज्ञों के अनुसार AC चलाने से माइलेज में करीब 5 से 15 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। उदाहरण के लिए, 18kmpl माइलेज देने वाली कार AC के लगातार इस्तेमाल पर 15 से 17kmpl तक पहुंच सकती है।

AC को स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करें

कार स्टार्ट करने के बाद तुरंत AC को फुल स्पीड पर चलाने के बजाय पहले कुछ सेकंड खिड़कियां खोल दें। इससे केबिन की गर्म हवा बाहर निकल जाती है और AC को ठंडा करने में कम मेहनत करनी पड़ती है।

आराम और माइलेज का सही संतुलन

AC फिल्टर की नियमित सफाई और स्मूद ड्राइविंग से फ्यूल की बचत की जा सकती है। हाईवे पर खुली खिड़कियों की बजाय AC का इस्तेमाल कई बार बेहतर होता है, क्योंकि इससे हवा का दबाव कम पड़ता है और कार ज्यादा एफिशिएंट रहती है।

Next Story

गोवा क्लब आग: अवैधता से भगोड़े तक

Click Here