लोगों को लगता था कि इलेक्ट्रिक कार की बैटरी कुछ सालों में खराब हो जाएगी और नई बैटरी लगवाने में लाखों रुपये खर्च होंगे। कि आधुनिक EV बैटरियां बहुत ज्यादा टिकाऊ हो चुकी हैं और लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन करती हैं।
करीब 1000 इलेक्ट्रिक कारों के डेटा में पाया गया कि लगभग 2.41 लाख किलोमीटर चलने के बाद भी नई EV अपनी करीब 91% रेंज बनाए रखती हैं। यानी अगर नई कार 500 KM चलती थी तो लंबे समय बाद भी लगभग 450 KM तक चल सकती है।
2012 के आसपास की इलेक्ट्रिक कारों में बैटरी टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस नहीं थी, इसलिए उनकी रेंज समय के साथ लगभग 81% तक रह जाती थी। लेकिन नई जनरेशन की बैटरियां ज्यादा मजबूत, सुरक्षित और लंबे समय तक चलने वाली बन चुकी हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक 2022 के बाद बनी EV में सिर्फ 0.3% मामलों में बैटरी बदलने की जरूरत पड़ी। यानी आज की इलेक्ट्रिक कारों में बैटरी फेल होने का खतरा बेहद कम हो गया है और कंपनियां लगातार इसकी क्वालिटी बेहतर कर रही हैं।
Next Story