Amazon की Zoox को मिली मंजूरी

अमेरिका की National Highway Traffic Safety Administration (NHTSA) ने Amazon की कंपनी Zoox को बिना ड्राइवर वाली Robotaxi के सीमित व्यावसायिक संचालन की अनुमति दे दी है।

बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी

Zoox की Robotaxi पूरी तरह स्वायत्त (Autonomous) है। इसमें ड्राइवर की जरूरत नहीं होगी और यह आधुनिक AI व सेंसर तकनीक की मदद से सड़क पर चलेगी।

हर साल 2,500 Robotaxi चलाने की इजाजत

NHTSA ने Zoox को अगले दो वर्षों तक हर साल 2,500 Robotaxi चलाने की मंजूरी दी है। इसकी शुरुआत लास वेगास से की जाएगी।

Robotaxi की खासियत

इलेक्ट्रिक कैरिज जैसा डिजाइन,आमने-सामने बैठने की व्यवस्था,ड्राइवर सीट नहीं,120 किमी/घंटा तक की टॉप स्पीड

अब सड़कों पर दिखेंगी Driverless Cars

Zoox को मिली मंजूरी से साफ है कि आने वाले समय में बिना ड्राइवर वाली टैक्सियां आम होती जाएंगी और परिवहन क्षेत्र में AI आधारित तकनीक की भूमिका तेजी से बढ़ेगी।

Next Story

लाटे टी का परिचय

Click Here