अयोध्या — श्रीराम की नगरी

अयोध्या को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि और धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां श्रीराम से जुड़े कई पौराणिक और ऐतिहासिक स्थल हैं।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर

अयोध्या का सबसे प्रमुख धार्मिक स्थल श्रीराम जन्मभूमि मंदिर है। मान्यता है कि इसी स्थान पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था।

हनुमानगढ़ी

हनुमानगढ़ी अयोध्या के प्रसिद्ध मंदिरों में शामिल है। यहां भगवान हनुमान की पूजा की जाती है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

कनक भवन

कनक भवन माता सीता और भगवान श्रीराम को समर्पित प्रसिद्ध मंदिर है। मंदिर की सुंदर वास्तुकला और धार्मिक महत्व इसे खास बनाते हैं।

सरयू घाट और राम की पैड़ी

सरयू नदी के घाट अयोध्या की धार्मिक पहचान का अहम हिस्सा हैं। राम की पैड़ी पर श्रद्धालु स्नान, पूजा और आरती में शामिल होते हैं। इसके अलावा दशरथ महल और श्रीराम से जुड़े अन्य स्थल भी अयोध्या की धार्मिक यात्रा को खास बनाते हैं।

Next Story

केदारनाथ जाने के लिए कई विकल्प

Click Here