काशी विश्वनाथ मंदिर

काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी का सबसे प्रसिद्ध और पवित्र मंदिर है। यह भगवान शिव को समर्पित है और हिंदू धर्म के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। गंगा नदी के किनारे स्थित यह मंदिर सदियों से श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र रहा है।

दशाश्वमेध घाट

यह वाराणसी का सबसे प्रसिद्ध घाट माना जाता है और गंगा नदी के किनारे स्थित है। हर शाम यहाँ होने वाली भव्य गंगा आरती पूरे शहर की पहचान बन चुकी है। आरती के समय दीप, घंटियाँ और मंत्रों की आवाज से वातावरण बहुत आध्यात्मिक हो जाता है।

सारनाथ

सारनाथ वाराणसी से 10 किलोमीटर दूर बौद्ध तीर्थ स्थल पर स्थित है। यहीं भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त करने के बाद अपना पहला उपदेश दिया था। यहाँ का धमेख स्तूप, बौद्ध मंदिर और संग्रहालय इतिहास और धर्म की झलक दिखाते हैं।

अस्सी घाट

अस्सी घाट बनारस के सबसे शांत और सुंदर घाटों में से एक है। जब लोग गंगा किनारे योग और ध्यान करते हैं। यहाँ होने वाला “सुबह-ए-बनारस” कार्यक्रम संगीत, योग और आध्यात्मिक माहौल का अनोखा अनुभव देता है।

रामनगर किला

रामनगर किला गंगा नदी के किनारे स्थित एक ऐतिहासिक किला है जिसे 18वीं सदी में काशी नरेश ने बनवाया था। इस किले के अंदर एक संग्रहालय है जहाँ पुराने हथियार, शाही पोशाकें, प्राचीन गाड़ियाँ और कई ऐतिहासिक वस्तुएँ देखी जा सकती हैं।

Next Story

जीडीएस भर्ती 2026

Click Here