भारतीय डाक विभाग की ओर से ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के कुल 28,740 रिक्त पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 14 फरवरी तय की गई है, जबकि आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 फरवरी निर्धारित है।
आवेदन शुल्क की बात करें तो इस भर्ती में जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के साथ 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्कहै।
शैक्षणिक योग्यता के अनुसार अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है और उसे किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं / मैट्रिक पास होना चाहिए। गणित और अंग्रेजी विषयों में पासिंग मार्क्स होना जरूरी है।
आवेदन के लिए डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइड indiapostgdsonline.gov.inपर जाकर करे अप्लाई
Next Story