साइबर ठगी से रहें सावधान

आज के डिजिटल दौर में साइबर फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। थोड़ी-सी सावधानी बरतकर आप अपनी मेहनत की कमाई को ठगों से सुरक्षित रख सकते हैं।

OTP किसी से शेयर न करें

बैंक, पुलिस या किसी सरकारी अधिकारी के नाम पर फोन आए तो भी OTP, PIN या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। बैंक कभी फोन पर ये गोपनीय जानकारी नहीं मांगता।

अनजान लिंक पर क्लिक न करें

SMS, WhatsApp या ई-मेल में आए संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसके स्रोत की जांच जरूर करें।

KYC के नाम पर रहें अलर्ट

KYC अपडेट कराने, बैंक खाता बंद होने या बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देकर ठगी की जा सकती है। ऐसे कॉल पर घबराएं नहीं और सीधे संबंधित संस्था से संपर्क करें।

UPI पेमेंट में सावधानी

पैसे प्राप्त करने के लिए UPI PIN डालने की जरूरत नहीं होती। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर QR कोड स्कैन न करें और UPI PIN कभी साझा न करें।

Next Story

यूपीएसआरटीसी भर्ती

Click Here