उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने युवाओं के लिए संविदा पर परिचालक (कंडक्टर) पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 तय की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते Sewayojan Portal पर जाकर फॉर्म भर लें।
फिलहाल यह भर्ती Firozabad, Mainpuri, Etawah, Farrukhabad, Kannauj और Auraiya जिलों के लिए जारी है। अन्य कई जिलों में आवेदन प्रक्रिया पहले ही समाप्त हो चुकी है।
इस पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है और साथ ही CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए है जो बेसिक कंप्यूटर ज्ञान रखते हैं और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में काम करना चाहते हैं।
अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है, यानी कोई फीस नहीं देनी होगी।
Next Story