दित्वाह भारत तट से टकराए बिना अवदाब में बदल गया, लेकिन इसकी धीमी चाल से चेन्नई–कडलूर में लगातार बारिश हो रही है।
60 किमी/घं. की हवा और भारी बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। IMD ने उत्तर तमिलनाडु और पुडुचेरी में चेतावनी जारी रखी।
बारिश व दीवार गिरने की घटनाओं में तीन लोगों की जान गई। 56,000 हेक्टेयर फसल डूबी और मवेशियों को भारी नुकसान।
NDRF की 22 टीमें बचाव में लगीं, कई परिवार सुरक्षित जगह ले जाए गए। IAF ने उपकरण और राहत सामग्री की एयरलिफ्टिंग की।
श्रीलंका में दित्वाह ने भारी तबाही मचाई — 355 लोगों की मौत और सैकड़ों लापता। भारत ने नागरिकों को निकालने और राहत भेजने का अभियान तेज किया।
दित्वाह अब कमजोर अवदाब में बदलकर धीरे-धीरे खत्म होगा। तटीय इलाकों से अपील — चेतावनियों का पालन करें और सुरक्षित रहें।
Next Story