Google Maps अब सिर्फ रास्ता नहीं बताता, बल्कि शॉर्ट रूट, टोल और मौसम की जानकारी भी देता है। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह आपकी यात्रा को आसान और समय बचाने वाला बना देता है।
घर से निकलने से पहले ट्रैफिक लेयर ऑन कर लें। मैप पर लाल रंग जाम का संकेत देता है, जबकि हरा रंग साफ रास्ता दिखाता है। इससे आप समय रहते सही रूट चुन सकते हैं।
इनकॉग्निटो मोड ऑन करने पर आपकी सर्च और रूट हिस्ट्री सेव नहीं होती। प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करके इसे आसानी से एक्टिव किया जा सकता है, जिससे आपकी प्राइवेसी बनी रहती है।
मैप पर किसी भी जगह को लॉन्ग प्रेस करने से वहां पिन ड्रॉप हो जाता है। इस पिन को आप सेव या शेयर कर सकते हैं, जिससे बार-बार एड्रेस टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ती।
Next Story