चक्कर आने से बाइक पर बैठी मां की गिरकर मौत
By Harshit
On
बख्शी का तालाब। इटौंजा के अरम्बा स्थित अपने मायके से घर मिर्जापुर बेटे की बाइक पर लौट रही महिला की सड़कर गिरने से मौत हो गयी है। महिला का नाम सुनीता देवी है। प्रभारी निरीक्ष्रक बख्शी का तालाब राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि,मिर्जापुर जानकीपुरम की रहने वाली सुनीता देवी अपने बेटे अमित कुमार के साथ इटौजा के अरम्बा गांव स्थित राम सेवक के यहां अपने मायके गयी थी।
वह रविवार की दोहपर अपने मायके से मिर्जापुर वापस लौट रही थी। रास्ते में बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में रामपुर बेहडा के पास अचानक पीछे बैठी सुनीता देवी चक्कर आने की वजह से सड़क पर गिर गयी। आनन फानन में उनको राम सागर मिश्र हास्प्टिल ले जाया गया। जहां पर उनके मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
Tags: बख्शी का तालाब
About The Author
Latest News
लखनऊ में शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लें : बृजेश पाठक
12 May 2024 20:30:31
लखनऊ। लखनऊ के सांसद, रक्षा मंत्री, भारत सरकार एवं भारतीय राजनीति के अग्रदूत राजनाथ सिंह के अभूतपूर्व विजय की प्रतीक्षा...