रायबरेली: आज लग सकती है प्रियंका गांधी के नाम पर मुहर

रायबरेली: आज लग सकती है प्रियंका गांधी के नाम पर मुहर

रायबरेली।  दक्षिण का चुनावी समर निपटाने के बाद कांग्रेस का थिंकटैंक उत्तर प्रदेश के अभेद्य गढ़ रायबरेली को बचाने में जुट गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की केंद्रीय कोर कमेटी की दिल्ली में हुई बैठक में रायबरेली के सियासी समीकरण पर चर्चा हुई। रविवार को इससे पर्दा हट जाएगा कि रायबरेली से चुनाव कौन लड़ेगा। सूत्रों का मानना है कि सोमवार को प्रियंका गांधी रायबरेली आ सकती हैं।

प्रियंका गांधी का रायबरेली से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है, लेकिन उनके नाम की घोषणा पर सस्पेंस है। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के पास अभी तक हाईकमान से प्रियंका गांधी को लेकर कोई आदेश नहीं आया है, लेकिन कांग्रेस के तिलक भवन कार्यालय में रंग रोगन के साथ उसकी सजावट का काम शुरू हो गया है, जो रविवार को पूरा होगा। कांग्रेस जिला कमेटी अभी भी किसी तरह की सूचना देने से बच रही है।

नामांकन से पहले प्रियंका गांधी तिलक भवन में करेंगी बैठक
कांग्रेस का जिला कार्यालय तिलक भवन में है, जिसकी पेंटिंग तेजी से की जा रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी जब रायबरेली आएंगी तो सबसे पहले कांग्रेस के तिलक भवन में बैठक करेंगी और उसके बाद वह भुएमऊ गेस्ट हाउस में कोर कमेटी के साथ मंत्रणा करेंगी, जिसमें तैयारी पर बातचीत होगी और फिर नामांकन पर। इसी दौरान प्रस्तावक भी तय होंगे।

रविवार बहुत महत्वपूर्ण
जिला कांग्रेस पदाधिकारियों के लिए रविवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। इसी दिन दिल्ली से आदेश आने की संभावना है। इसे लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी का कहना है कि हम सभी की निगाह अब दिल्ली पर लगी है। रायबरेली के सियासी मैदान में कांग्रेस की तैयारी पूरी है, बस प्रियंका गांधी के आने का इंतजार है। रविवार को बड़ी खबर मिलने की उम्मीद है।

Tags: raebareli

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

Latest News

मैनपुरी में 13 माह के मासूम की हत्या से हर कोई स्तब्ध मैनपुरी में 13 माह के मासूम की हत्या से हर कोई स्तब्ध
मैनपुरी- शहर की काशीराम कॉलोनी में आरोपी किशोर ने 13 माह के मासूम को खेल के बहाने छत पर ले...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में जय श्री राम नारे लगाते पहुंच रही भीड़
कन्नौजवासी किसे लगाएंगे जीत का इत्र!
हरा-भरा हो शहर हमारा जीवन हो खुशहाल, पेड़ लगाओ जीवन में खुशहाली लाओ : हाश्मी
लेदर सिटी कानपुर में भाजपा हैट्रिक लगाएगी या कांग्रेस करेगी वापसी!
युवा संवाद में शामिल नहीं होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी
छह एक्सप्रेस ट्रेनों में आज से 20 मई के बीच लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच