मुंबई: किसी अज्ञात ने अंबिवली और शाहद के बीच राज्य रानी एक्सप्रेस पर पथराव किया गया, जिसमें एक महिला घायल हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का नाम रक्माबाई पाटिल है, जिसकी बायीं आंख में चोट आई है।
राज्य रानी एक्सप्रेस पर पथराव
कल्याण जीआरपी के सीनियर पीआई मुकेश धेज ने बताया कि राज्य रानी एक्सप्रेस पर पथराव की घटना को उस समय अंजाम दिया गया। जब अंबिवली-शाहद रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात शख्स ने सुबह के समय ट्रेन पर पथराव किया। इस हमले में एक महिला घायल हो गई, उसकी आंख में चोट लगी है।
महिला का अस्पताल में चल रहा इलाज
सीनियर पीआई मुकेश धेज ने आगे कहा कि महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है और कल्याण रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई के लिए महिला का बयान दर्ज किया जाएगा। फिलहाल जीआरपी आरोपी शख्स के बारे में पता लगा रही है।