रोटी में कैलोरी अलग-अलग इसलिए होती है क्योंकि हर अनाज की संरचना और पोषण मूल्य अलग होता है। आजकल लोग हेल्थ और फिटनेस के अनुसार अलग-अलग आटे की रोटी चुन रहे हैं। कोई वजन घटाने के लिए रागी पसंद करता है तो कोई एनर्जी के लिए गेहूं या बाजरा।
गेहूं की रोटी में लगभग 120 कैलोरी होती है और इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखती है और एनर्जी देती है। ज्वार की रोटी में करीब 100 कैलोरी होती है। यह ग्लूटेन-फ्री होती है और इसमें कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह डाइजेशन के लिए हल्की मानी जाती है।
रागी की रोटी में करीब 90 कैलोरी होती है और इसमें कैल्शियम व फाइबर भरपूर होता है। यह वजन घटाने वालों के लिए अच्छी मानी जाती है। बाजरे की रोटी में लगभग 105 कैलोरी होती है और यह शरीर को ताकत देने के साथ आयरन की कमी को भी दूर करने में मदद करती है।
मक्के की रोटी में लगभग 110 कैलोरी होती है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। बेसन की रोटी में करीब 115 कैलोरी होती है और यह प्रोटीन से भरपूर होती है, इसलिए फिटनेस करने वाले लोग इसे ज्यादा पसंद करते हैं।
Next Story