WhatsApp एक नए सिक्योरिटी फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूजर्स को अपने अकाउंट की एक्टिविटी पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा।इससे आप आसानी से समझ पाएंगे कि आपका WhatsApp कहां-कहां एक्टिव है।
आजकल लोग WhatsApp Web या लैपटॉप/टैबलेट पर WhatsApp इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार लोग पब्लिक या ऑफिस कंप्यूटर पर लॉगआउट करना भूल जाते हैं।
फिलहाल यूजर्स को WhatsApp के Linked Devices सेक्शन में जाकर मैन्युअली देखना पड़ता है कि कौन-कौन से डिवाइस जुड़े हुए हैं।
मान लीजिए आपने कहीं WhatsApp Web खुला छोड़ दिया है, तो जैसे ही कोई उसे इस्तेमाल करेगा, आपको तुरंत जानकारी मिल जाएगी और आप तुरंत लॉगआउट कर सकते हैं।
यह फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है और Android के बीटा वर्जन में देखा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।
Next Story