कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक वायरल सोशल मीडिया कैंपेन है, जिसने खुद को “आलसी और बेरोजगार युवाओं की आवाज” बताया। यह किसी पारंपरिक राजनीतिक पार्टी की तरह नहीं, बल्कि मीम्स, व्यंग्य और युवाओं की नाराजगी है।
इस कैंपेन की शुरुआत तब हुई जब सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। इसके बाद 16 मई को अभिजीत दीपके ने X पर CJP शुरू करने की घोषणा की।
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई कर चुके हैं और बाद में बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। वे पेशे से पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रैटजिस्ट हैं और पहले आम आदमी पार्टी के साथ भी काम कर चुके हैं।
CJP ने इंस्टाग्राम फॉलोवर्स के मामले में BJP, AAP और कई अन्य पार्टियों को पीछे छोड़ दिया। कुछ ही दिनों में इसके फॉलोअर्स करोड़ों तक पहुंच गए, जबकि BJP और कांग्रेस जैसी पार्टियों को यह संख्या हासिल करने में सालों लगे थे।
CJP के साथ बड़ी संख्या में युवा जुड़ रहे हैं क्योंकि यह बेरोजगारी, सिस्टम से नाराजगी और इंटरनेट मीम कल्चर को मजाकिया अंदाज में पेश करता है।
Next Story