सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज़्म एक्टिव होता है और पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करने लगता है।
रात में भिगोकर रखे गए बादाम सुबह खाली पेट खाने से दिमाग़ और शरीर को ज़रूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इनमें मौजूद हेल्दी फैट और विटामिन्स याददाश्त बढ़ाने और एनर्जी लेवल सुधारने में मदद कर सकते हैं।
सुबह खाली पेट शहद के साथ गुनगुना पानी पीने से पाचन बेहतर होता है और शरीर को नेचुरल एनर्जी मिलती है।
खाली पेट फल खाने से शरीर को नैचुरल फाइबर और विटामिन्स मिलते हैं, जिससे पाचन तंत्र साफ़ रहता है। सेब और पपीता जैसे फल पेट के लिए हल्के होते हैं।
सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से खून की कमी और कमजोरी में फायदा मिल सकता है। इसमें मौजूद आयरन और नैचुरल शुगर शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देते हैं।
Next Story