15 साल के वैभव का तूफान

श्रीलंका में खेली गई ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत ए के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने ऐसी पारी खेली जिसने रिकॉर्ड बुक्स बदल दीं।

सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक

वैभव ने फाइनल मुकाबले में केवल 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने फिफ्टी के लिए एक भी रन दौड़कर नहीं लिया, बल्कि चौकों और छक्कों की बरसात से यह कारनामा किया।

21 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

इस धमाकेदार पारी के साथ वैभव सूर्यवंशी लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया।

94 रन की विस्फोटक पारी

वैभव ने केवल 29 गेंदों में 94 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर भारत ए ने 377 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

शतक से चूके, लेकिन इतिहास रच गए

वैभव संयुक्त रूप से सबसे तेज लिस्ट ए शतक बनाने के बेहद करीब थे, लेकिन 94 रन पर आउट हो गए। फिर भी उनकी रिकॉर्डतोड़ पारी क्रिकेट प्रशंसकों के लिए लंबे समय तक यादगार रहने वाली है।

Next Story

'अस्सी' से तारीफें बटोर रहीं तापसी पन्नू

Click Here