होली के रंग, पानी और गुलाल आपके स्मार्टफोन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। थोड़ी सी सावधानी आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है और आप बेफिक्र होकर होली इंजॉय कर पाएंगे।
फोन को पानी और गुलाल से बचाने का सबसे आसान और किफायती तरीका वाटरप्रूफ पाउच है। बस अपना फोन पाउच के अंदर डालें और निश्चिंत हो जाएं।
पाउच इस्तेमाल करना पसंद नहीं करते तो वाटरप्रूफ स्किन आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। साथ ही यह पानी से सुरक्षा देने में मदद करती है, जिससे आप होली के दौरान भी फोन को सुरक्षित रख सकते हैं।
वाटरप्रूफ कवर भी उपलब्ध हैं जो फोन के पोर्ट और बटन वाले हिस्से को पूरी तरह कवर कर लेते हैं। ये कवर सिर्फ होली ही नहीं, बल्कि स्विमिंग, रेन डांस भी मदद करता हैं।
होली पार्टी में लगातार फोन की जरूरत नहीं पड़ेगी तो आप उसे किसी प्लास्टिक बॉक्स में सुरक्षित रख सकते हैं। वहीं अगर आप कैमरा, लैपटॉप या अन्य गैजेट्स साथ ले जा रहे हैं तो उन्हें एक वाटरप्रूफ बैग में रख सकते हैं।
Next Story