मानसून में खिल उठती है वैली ऑफ फ्लावर्स

उत्तराखंड की वैली ऑफ फ्लावर्स बारिश के मौसम में रंग-बिरंगे जंगली फूलों से ढक जाती है। इस दौरान पूरी घाटी किसी प्राकृतिक फूलों के बगीचे जैसी नजर आती है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

कूर्ग और मुन्नार की बढ़ जाती है खूबसूरती

कर्नाटक का कूर्ग मानसून में कॉफी बागानों की खुशबू, कोहरे से ढकी पहाड़ियों और झरनों के कारण बेहद आकर्षक दिखता है। वहीं केरल का मुन्नार अपनी हरी-भरी चाय बागानों और बादलों से घिरी वादियों के लिए खास पहचान रखता है।

चेरापूंजी का जादुई नजारा

मेघालय का सोहरा यानी चेरापूंजी बारिश के मौसम में अपनी असली खूबसूरती दिखाता है। यहां के ऊंचे झरने, घनी हरियाली और जीवित जड़ पुल पर्यटकों को किसी जादुई दुनिया का अनुभव कराते हैं।

डजुको और जीरो वैली का सुकून

नागालैंड और मणिपुर की सीमा पर स्थित डजुको वैली बारिश के बाद हरे-भरे घास के मैदानों और मौसमी फूलों से सज जाती है। वहीं अरुणाचल प्रदेश की जीरो वैली अपनी शांत वादियों और हरियाली के कारण प्रकृति प्रेमियों की पसंदीदा जगह बन जाती है।

ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए कुद्रेमुख

कर्नाटक का कुद्रेमुख नेशनल पार्क मानसून के बाद और भी खूबसूरत हो जाता है। हरे-भरे जंगल, घाटियां और घास के मैदान यहां ट्रेकिंग के अनुभव को रोमांचक और यादगार बना देते हैं।

Next Story

टमाटर खाने के फायदे

Click Here