BGP हाईजैकिंग क्या है? इंटरनेट की दुनिया में क्यों मचा है बवाल?
पावेल ड्यूरोव ने आरोप लगाया कि टेलीग्राम की पहुंच बाधित करने के लिए BGP हाईजैकिंग का इस्तेमाल हुआ। हालांकि, रिलायंस जियो ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।
इसे इंटरनेट का "ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम" समझिए। यही तय करता है कि आपका डेटा किस रास्ते से वेबसाइट या ऐप तक पहुंचेगा।
जब इंटरनेट ट्रैफिक को गलत रास्ते पर मोड़ दिया जाए या गलत रूट की जानकारी दी जाए, तो उसे BGP हाईजैकिंग कहते हैं। इससे सेवाएं बाधित हो सकती हैं।
टेलीग्राम बैन से आगे बढ़कर यह विवाद इंटरनेट सुरक्षा, नेटवर्क पारदर्शिता और डिजिटल नियंत्रण की बहस बन गया है। फिलहाल आरोप और जवाब के बीच तकनीकी जांच का इंतजार है।
Next Story