मनाली और शिमला गर्मियों में सबसे ज्यादा सुकून देने वाली जगहों में आते हैं। यहां का तापमान लगभग 25°C के आसपास रहता है और ठंडी हवाएं गर्मी से राहत देती हैं। बर्फ से ढकी पहाड़ियां और खूबसूरत नज़ारे सफर को यादगार बना देते हैं।
शिमला सिर्फ ठंडे मौसम के लिए ही नहीं बल्कि अपने टूरिस्ट स्पॉट्स के लिए भी फेमस है। मॉल रोड की रौनक, जाखू मंदिर और टॉय ट्रेन का सफर इसे और खास बना देते हैं।
मुन्नार और ऊटी गर्मियों में बेहतरीन ऑप्शन हैं। चाय के बागान, हरियाली और ठंडी हवा यहां का माहौल बेहद शांत और सुकूनभरा बनाते हैं, खासकर नेचर लवर्स और कपल्स के लिए।
माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है, जहां गर्मियों में भी मौसम ठंडा रहता है। नक्की झील, दिलवाड़ा मंदिर और सनसेट पॉइंट यहां के मुख्य आकर्षण हैं।
गर्मी से राहत के लिए मसूरी, नैनीताल और ऋषिकेश बेहतरीन ऑप्शन हैं। यहां की ठंडी हवाएं, झीलें और शांत वातावरण आपको रिलैक्स कर देते हैं।
Next Story