बारिश के मौसम में नमी बढ़ने से त्वचा चिपचिपी और तैलीय हो सकती है। दिन में 2 बार हल्के फेसवॉश से चेहरा साफ करें। भारी क्रीम की जगह हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं।
बादल होने पर भी UV किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। बाहर निकलने से पहले SPF 30+ सनस्क्रीन लगाएं। लंबे समय तक बाहर रहने पर दोबारा लगाएं।
नमी और पसीने से स्कैल्प में खुजली या रूसी की समस्या बढ़ सकती है। बारिश में भीगने के बाद बाल जल्द सुखाएं। जरूरत के अनुसार हल्के शैंपू से स्कैल्प साफ करें।
गीले बाल कमजोर होते हैं और आसानी से टूट सकते हैं। गीले बालों में जोर से कंघी न करें। मुलायम तौलिये से हल्के हाथों से सुखाएं।
स्वस्थ त्वचा और बालों के लिए अंदर से पोषण भी जरूरी है। पर्याप्त पानी पीते रहें। फल, सब्जियां, प्रोटीन और पौष्टिक खाद्य पदार्थ लें। बहुत ज्यादा तला-भुना खाने से बचें।
Next Story